Home मध्यप्रदेश Historysheeter’s birthday celebration case in Bhind | बंदूक लूट, मारपीट, भड़काऊ भाषण,...

Historysheeter’s birthday celebration case in Bhind | बंदूक लूट, मारपीट, भड़काऊ भाषण, शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में FIR

43
0

[ad_1]

भिंड25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर के हिस्ट्रीशीटर नगद उर्फ वंश प्रताप धनौलिया का बर्थडे भिंड के गोहद चौराहा थाना में सेलिब्रेट करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया है। गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंदूक लूट की धारा समेत थाने पर खड़े होकर भड़काऊ भाषण दिए जाने व शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम को आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल नागर अपने साथी नगद उर्फ वंश प्रताप सिंह धनौलिया का बर्थडे मनाने के लिए गोहद के छईंमकआ गांव गये हुए थे। करीब 2 दर्जन से अधिक लोग गांव में पहुंचे और वंश प्रताप सिंह निवासी सुपावली थाना बिजौली जिला ग्वालियर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने कमल नागर व वंश प्रताप समेत सभी को गांव से खदेड़ दिया था। इसी दौरान सभी आरोपियों ने गांव के बाहर सरपंच पुत्र खड़क सिंह तोमर को खेलते हुए मारपीट की और लाइसेंसी बंदूक छीन कर भाग आए थे।

बर्थडे सेलिब्रेट के अगले चरण में यह सभी आरोपी अपनी फरियाद को लेकर बहुत चौराहा थाना पहुंचे। आरोपियों द्वारा अपनी शिकायत पुलिस थाने में की और यहीं पर खड़े होकर ग्वालियर जिले के बिजौली थाने का हिस्ट्रीशीटर वंश प्रताप सिंह और नगद धननौलिया का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसी समय थाने के मुख्य गेट पर कमल नागर ने जातिगत द्वेष भड़काने के उद्देश्य भाषण बाजी भी की थी और यह वीडियो भी वायरल कराए गए थे।

गोहद चौराहा थाना पुलिस ने छींमका गांव के रहने वाले खड़क सिंह तोमर पुत्र देवी सिंह तोमर की शिकायत पर कमल नागर, वंश प्रताप सिंह, विवेक नगर, राजकुमार जाटव विकास जाटव और शालू जाटव के खिलाफ 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक छीनने पर लूट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज की है। वहीं सनी सिंह तोमर पुत्र गजेंद्र सिंह तोमर निवासी छींमका की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर ली है।

वहीं जब आई कल्याण सिंह यादव ने कमल नागर और वंश प्रताप नगरधन औलिया के खिलाफ थाना परिसर में 50 से 60 लोगों के साथ बिना अनुमति मुख्य द्वार पर अपने साथी वंश का बर्थडे सेलिब्रेट करना नारेबाजी करना एवं अमर्यादित अशोभनीय भाषा का उपयोग करते हुए भाषण बाजी करना समेत शासकीय कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here