Home मध्यप्रदेश Nehru Stadium:सीएम बोले इंटरनेशनल बनाएंगे, चार दिन बाद लगा नेताओं का मंच,...

Nehru Stadium:सीएम बोले इंटरनेशनल बनाएंगे, चार दिन बाद लगा नेताओं का मंच, खिलाड़ी मैदान से बाहर – Nehru Stadium Sports Policy Khel Khiladi Government Promise

47
0

[ad_1]

पांच दिन पहले बुधवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गौरव उत्सव का आयोजन हुआ। मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कर दी कि नेहरू स्टेडियम को इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया जाएगा। शहर के खिलाड़ियों में हर बार की तरह इस बार भी उम्मीद जगी कि शायद सीएम ने कहा है तो अब स्टेडियम का भला हो जाए। हालांकि हुआ वही जो हमेशा से होता आया है। पांच दिन बाद ही स्टेडियम में नियमित अभ्यास के लिए आने वाले सैंकड़ों खिलाड़ियों को बाहर बैठने का बोल दिया गया। बताया गया कि भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही है इसलिए जब तक यह आयोजन हो रहा है बाकि के खिलाड़ी किसी अन्य जगह पर अभ्यास करें। 

 



फुटबाल-बास्केटबाल के खिलाड़ियों को साइड बैठाया

आयोजन के लिए मैदान में जेसीबी और ट्रक खड़े हैं और नियमित अभ्यास करने वाले फुटबाल और बास्केटबाल के खिलाड़ियों को मैदान के बाहर बैठा दिया गया है। जगह जगह पर गिट्टी और कंकड़ पड़े हैं और मैदान को खोद रखा है। खिलाड़ियों ने बताया कि हर 15 दिन में यही होता है। कोई न कोई राजनीतिक आयोजन की वजह से मैदान को खराब कर दिया जाता है और हमारा अभ्यास रुक जाता है। 

 


राजनीतिक आयोजन के लिए खिलाड़ियों का बास्केट स्टैंड तोड़कर ही फेंक दिया

कुछ दिन पहले हुए गौरव दिवस के राजनीतिक आयोजन के लिए बास्केटबाल खिलाड़ियों के बास्केट स्टैंड को तोड़कर ही फेंक दिया। वह अभी तक मैदान में साइड में पड़ा है और खिलाड़ी परेशान हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि यह कई बार हो चुका है। हमें सुविधाएं तो एक नहीं मिलती और हर बार हमारे सामान तक को तोड़ दिया जाता है। 


खिलाड़ियों को कम से कम बुनियादी सुविधाएं तो दें

यहां के फुटबाल कोच मनोज शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों की वजह से खिलाड़ियों का बहुत नुकसान होता है। प्रशासन को इसका हल निकालना चाहिए। युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देंगे तो शहर का नाम रोशन होगा। बास्केटबाल कोच सन्नी वर्मा ने कहा कि हम यहां पर निःशुल्क कोचिंग देते हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। यदि यहां पर बुनियादी सुविधाएं भी दे दी जाएं तो ये खिलाड़ी देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर सकते हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here