Home मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार पर शासन ने की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में किया अटैच |...

भ्रष्टाचार पर शासन ने की बड़ी कार्रवाई, भोपाल में किया अटैच | Government took major action on corruption, attached in Bhopal

47
0

[ad_1]

बालाघाटएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भ्रष्टाचार के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएचई के कार्यपालन यंत्री अरूण श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। उन्हें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र भोपाल में अटैच कर दिया। बताया जाता है कि मामले में की गई शिकायत की जांच में लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना के संधारण कार्य में बिना निविदा कार्य कराने और बड़ी राशि का अनियमित भुगतान का मामला उजागर हुआ है।

इन्हें वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता का दोषी पाते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-6 के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपसचिव संजना वैध ने निलंबित करने का आदेश जारी किया। हालांकि इस मामले में कार्यपालन यंत्री अरूण श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here