Home मध्यप्रदेश 4 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, जिला मुख्यालय पर नहीं...

4 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, जिला मुख्यालय पर नहीं है FSL टीम | Dead body lying on the road for 4 hours, FSL team is not at the district headquarters

35
0

[ad_1]

शिवपुरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी के खनियाधाना थाना के बुधना नदी के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, साथ ही उसके एक साथी को भी गोली लगी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस फिलहाल एफएसएल टीम का ग्वालियर से आने का इंतजार कर रही है। रात्रि 9:00 बजे तक ग्वालियर से एफएसएल की टीम खनियाधाना नहीं पहुंच सकी है, जिसके चलते लाश पिछले 4 घंटे से सड़क पर ही पड़ी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे खनियाधाना टीआई ध्यानेंद्र भदौरिया को सूचना मिली कि बुधना नदी के पास दो युवक सड़क किनारे पड़े हुए हैं, उन्हें गोली लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खनियाधाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का मोबाइल न किया तो एक युवक की सांसे चल रही थी उसे भी गोली लगी थी पुलिस ने तत्काल उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कुलदीप पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 22 साल निवासी विशुनपुरा थाना बामौरकलां के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान दीपक पुत्र फेरन आदिवासी निवासी विशुनपुरा के रुप में हुई।

भात देने गये थे युवक

जानकारी के अनुसार कुलदीप शुक्रवार की सुबह 10 बजे दीपक को साथ लेकर अपनी बहन के घर भांजी की शादी में भात देने ग्राम खैरवास गया था। वहां से दोपहर 3 बजे वह अपने गांव के लिए वापस लौटा लेकिन रास्ते में बुधना नदी के पास शाम करीब छह बजे वह पड़े हुए मिले। पुलिस ने फिलहाल मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बता दें एफएसएल की टीम की जिला मुख्यालय पर तैनाती नहीं की गई है इसके चलते इस प्रकार के मामलों में शिवपुरी पुलिस को ग्वालियर से पहुंचने वाली एफएसएल की टीम को घंटों का इंतजार करना पड़ता है। इस मामले में खनियाधाना थाना प्रभारी ध्यानेंद्र भदौरिया का कहना है कि किस वजह से गोली मारी गई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है। एफएसएल टीम को ग्वालियर से बुलाया गया है। पुलिस एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here