Home मध्यप्रदेश बुद्ध जयंती पर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम युवाओं ने ज्ञापन...

बुद्ध जयंती पर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम युवाओं ने ज्ञापन सौंपा | Youth submitted memorandum to Chief Minister regarding demands on Buddha Jayanti

39
0

[ad_1]

दमोह27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दमोह में शुक्रवार को बुद्ध जयंती के मौके पर भीम आर्मी के युवाओं ने एक बाइक रैली निकाली। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि बुद्ध विहार एवं बहुजन संत महापुरुषों की शिक्षा के लिए पांच एकड़ भूमि प्रदान की जाए। युवाओं का कहना है कि हमारे प्रधानमंत्री भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी इस बात का प्रमाण देते हैं कि मैं बुद्ध के देश से आया हूं।

भारतवासी के मार्ग पर चलने वाले हैं और बौद्ध के कारण ही भारत शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु माना जाता है। ऐसे करुणा के सागर तथागत बौद्ध के विचारों व बौद्धिक शिक्षा मार्ग के लिए दमोह में बौद्ध विहार की स्थापना होना अति आवश्यक है।

भारत में सभी धर्मों को समान सम्मान मिलता है। इसी प्रकार दमोह शहर के समीप 7 बौद्ध विहार स्थापित करने के लिए 5 एकड़ भूमि दी जाए, जिससे करुणामयी बौद्ध विहार की स्थापना हो सके और दमोह में बुद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here